फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर साहिब के पास डांस पार्टी: पंजाब में गरमाई सियासत, एक सुर में पाकिस्तान सरकार से की कार्रवाई की मांग

Mon, 20 Nov 2023 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसजीपीसी के प्रवक्ता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पूरा सिख समुदाय इस शर्मनाक घटना की निंदा करता है। पाकिस्तान सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
पार्टी में नाचते पाकिस्तानी अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी से 20 फुट की दूरी पर हुई मांस-मदिरा की पार्टी से पंजाब में नाराजगी है। यह पार्टी पाकिस्तान की परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद अबू बकर आफताब कुरैशी की ओर से दी गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

विज्ञापन


भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नरोवाल में पीएमयू करतारपुर कॉरिडोर समिति ने एक नृत्य पार्टी का आयोजन किया, शराब और मांस का सेवन किया। इसमें करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन के स्थानीय उपायुक्त और डीएसपी शामिल थे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सिरसा ने मांग की कि मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और पाकिस्तान सरकार से अपील करता हूं कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाए। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: रिन्यू कराया गया पासपोर्ट न मिलने पर हनीमून टूर करना पड़ा था कैंसिल, पासपोर्ट कार्यालय पर हर्जाना
विज्ञापन


तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तान सरकार को पता होना चाहिए कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा हमारे लिए पूजा स्थल है। उन्हें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन

 

एसजीपीसी के प्रवक्ता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पूरा सिख समुदाय इस शर्मनाक घटना की निंदा करता है। पाकिस्तान सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। मैं अनुरोध करता हूं कि करतारपुर साहिब के जत्थेदार इस पर अपना रुख स्पष्ट करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें