फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा-दिल्ली की तर्ज पर लैंड पूलिंग पाॅलिसी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा और दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ में लैंड पूलिंग पाॅलिसी तैयार करने की मांग लेकर मेयर हरप्रीत कौर बबला और पार्षदों का एक दल वीरवार को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मिला।
विज्ञापन

प्रशासक से चंडीगढ़ पर बढ़ते शहरी दबाव और यहां भूमि अधिग्रहण को लेकर कोई खास नीति न होने की बात बताई गई। पार्षदों का कहना था कि लैंड पूलिंग पाॅलिसी एक निष्पक्ष, पारदर्शी और सहभागी ढांचा प्रदान करेगी। इसमें भूस्वामियों के अधिकारों को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
पाॅलिसी बनने से सारंगपुर, धनास, मनीमाजरा, डड्डूमाजरा, मलोया और आसपास के गांवों में नियोजित शहरी विकास के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य तेजी से होगा। भूमि के मालिकोें, पंचायतों और किसान समूहों के साथ सार्वजनिक परामर्श लेने की सलाह भी दी गई। मेयर और पार्षदों की मांग थी कि नई नीति में समय सीमा भी तय होनी चाहिए, जिससे कार्य सही समय पर जल्द से जल्द होगा।
विज्ञापन

यहां पार्षद सतिंदर सिंह सिद्धू, बिमला दुबे, गुरचरणजीत सिंह, पूर्व सरपंच जीत सिंह बहलेना, चंडीगढ़ स्टेट को-ऑप बैंक के निदेशक बाल कृष्ण राणा माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें