अगर आप एक वर्ष से अधिक विदेश में रह चुके हैं तो आप 50 हजार रुपये तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं। वहीं महिलाओं को यह छूट एक लाख रुपये तक है। वहीं ड्यूटी फ्री की शर्तें सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू हैं।
मतलब अगर आप सोने के सिक्के और बिस्किट लाए तो ड्यूटी देनी पड़ेगी। इसके अलावा यदि विदेश से सोने के आभूषण या फिर सिक्के खरीदकर ला रहे हैं तो उसकी रसीद साथ में जरूर रखें। ये कस्टम अधिकारियों द्वारा की पूछताछ के दौरान आपकी मदद करेगी। साथ ही आपके पास खरीददारी और सोने की सही कीमत का एक प्रमाण भी रहेगा।
इस साल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना
- 4 फरवरी- चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो लोगों को हीरे जड़ित सोने की ज्वेलरी के साथ पकड़ा गया। इसकी कीमत करीब 4.16 करोड़ रुपये थी।
- 28 मार्च- डीआरआई ने 2.98 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 97.4 लाख रुपये थी।
- 16 अप्रैल- सीमा शुल्क विभाग ने 30 बिस्किट के रूप में साढ़े तीन किलो लावारिस सोना बरामद किया। यह दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई की उड़ान से चंडीगढ़ लाया गया था। इसकी कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये है।
- 23 अप्रैल- सीमा शुल्क विभाग ने दुबई की उड़ान में विमान की सीट में छिपे 76.28 लाख रुपये के सोने के बिस्किट जब्त किए।
- 6 मई- चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई की उड़ान से बरामद सलाखों के रूप में 95.4 लाख रुपये का लावारिस सोना जब्त किया।