फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सिविल सचिवालय की छठवीं मंजिल से कूदा सुपरवाइजर, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Fri, 11 Oct 2019 10:20 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब सिविल सचिवालय के फाइनेंशियल कमिश्नर ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी ने शुक्रवार को सचिवालय की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पूरे सचिवालय में हड़कंप मच गया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कर्मचारी ने बीमारी से आहत होकर आत्महत्या की है जबकि सचिवालय में दिनभर चर्चा रही कि कर्मचारी ने एक अफसर से तंग आकर यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


घटना को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, फाइनेंशियल कमिश्नर ऑफिस की ओर से भी मामले में जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने कर्मचारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर-23 के सरकारी आवास नंबर 2252 में रहने वाले परमजीत सिंह फाइनेंशियल कमिश्नर ऑफिस में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। परमजीत काफी सालों से यहां काम कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह परमजीत सिंह शुक्रवार को ऑफिस आए और कुछ देर बाद जानकारी मिली की पंजाब सिविल सचिवालय की छठवीं मंजिल से कूदकर उन्होंने अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन

नीचे तैनात सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग तत्काल उन्हें सेक्टर-16 स्थित हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने परमजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को परमजीत के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, परमजीत काफी दिनों से बीमार थे। इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या की है, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में है। साथ ही उन्होंने पेंशन का पैसा परिवार के लोगों को देने की भी अपील की है। 

वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों में दिनभर इस बात की चर्चा थी कि एक अफसर परमजीत को परेशान कर रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर परमजीत ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। कर्मचारियों का कहना है कि वह अफसर सभी कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है। 
विज्ञापन

परमजीत ने उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत कर अपनी समस्या बताई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बल्कि उसके बाद अफसर और सख्ती बरतने लगा। घटना के बाद पंजाब के सीएम ने मुख्य सचिव को तत्काल मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं घटना के बाद पंजाब सिविल सचिवालय के फाइनेंशियल कमिश्नर ऑफिस की ओर से भी घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

सुसाइड नोट में कहा, परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं, एक सदस्य को दे दी जाए नौकरी
सेक्टर-3 थाना पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में कर्मचारी ने लिखा है कि अब तक की उनकी पूरी पेंशन बिना चक्कर लगवाए परिवार को दे दी जाए। साथ ही परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है इसलिए एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए ताकि उनके परिवार का गुजारा आसानी से हो सके।

अफसर के खिलाफ सिविल सेक्रेट्रिएट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने भी की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, सिविल सेक्रेट्रिएट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने संबंधित अफसर के खिलाफ पहले भी पंजाब के सीएम से शिकायत की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उसके बाद अफसर लगातार कर्मचारियों का शोषण करता रहा। कई बार लोगों ने अफसर के खिलाफ आवाज उठाने कोशिश की, लेकिन ऊपर तक पहुंच के कारण कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बात से परमजीत काफी परेशान भी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें