फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंपोर्ट ड्यूटी के बाद बढ़ी तस्करी, चंडीगढ़ एयरपोर्ट में 49 लाख का सोना पकड़ा गया

Sat, 12 Oct 2019 12:15 AM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सोने पर लगाई 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी को 12.5 फीसदी करने और 3 फीसदी जीएसटी के चलते इसकी तस्करी में तेजी आ गई है। यही वजह है कि दुबई और शारजाह जैसे खाड़ी देशों से सोना लेकर आने वाले तस्कर चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़े जा रहे हैं। इन तस्करों के तार लखनऊ, इंदौर, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई एयरपोर्ट से भी जुड़े हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक ताजा मामला सामने आया है। इसमें दुबई से आए एक दिल्ली के तस्कर अब्दुल अफीज को डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने 1 किलो 283 ग्राम सोना के साथ पकड़ा है जिसकी मार्केट कीमत 49 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्कर प्रेस में स्टील की बनी प्लेट के अंदर सोना छिपाकर लाया था।

बता दें कि भारत में इस समय सोने की कीमत सभी टैक्स को मिलाकर 35.70 लाख रुपये प्रति किलो है जबकि दुबई सहित कई देशों में सोना 31.50 लाख रुपये प्रति किलो (यानी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो सस्ता) है। इससे सोना तस्करी को बढ़ावा मिल रहा है। अगर सोना तस्करी की बात करें तो 2018-19 के आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से तस्करी करके लाया गया कुल चार टन सोना देश भर में पकड़ा गया जबकि पिछली साल करीब सवा तीन टन सोना पकड़ा गया था, जिसकी कीमत 974 करोड़ रुपये बताई गई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ड्यूटी फ्री सोने की सीमा

अगर आप एक वर्ष से अधिक विदेश में रह चुके हैं तो आप 50 हजार रुपये तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं। वहीं महिलाओं को यह छूट एक लाख रुपये तक है। वहीं ड्यूटी फ्री की शर्तें सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू हैं।

मतलब अगर आप सोने के सिक्के और बिस्किट लाए तो ड्यूटी देनी पड़ेगी। इसके अलावा यदि विदेश से सोने के आभूषण या फिर सिक्के खरीदकर ला रहे हैं तो उसकी रसीद साथ में जरूर रखें। ये कस्टम अधिकारियों द्वारा की पूछताछ के दौरान आपकी मदद करेगी। साथ ही आपके पास खरीददारी और सोने की सही कीमत का एक प्रमाण भी रहेगा। 

इस साल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना 
  • 4 फरवरी- चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो लोगों को हीरे जड़ित सोने की ज्वेलरी के साथ पकड़ा गया। इसकी कीमत करीब 4.16 करोड़ रुपये थी।
  • 28 मार्च- डीआरआई ने 2.98 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 97.4 लाख रुपये थी।
  • 16 अप्रैल- सीमा शुल्क विभाग ने 30 बिस्किट के रूप में साढ़े तीन किलो लावारिस सोना बरामद किया। यह दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई की उड़ान से चंडीगढ़ लाया गया था। इसकी कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये है।
  • 23 अप्रैल- सीमा शुल्क विभाग ने दुबई की उड़ान में विमान की सीट में छिपे 76.28 लाख रुपये के सोने के बिस्किट जब्त किए।  
  • 6 मई- चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई की उड़ान से बरामद सलाखों के रूप में 95.4 लाख रुपये का लावारिस सोना जब्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें