फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF के शहीद जवान नरेंद्र सिंह की पत्नी से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कर गए दो बड़े ऐलान

Fri, 21 Sep 2018 03:00 PM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत
विज्ञापन
शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
पाकिस्तान की बर्बरता का शिकार हुए बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह की पत्नी और बेटों से मिलने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री रविंद केजरीवाल मिलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने शहीद जवान की पत्नी संतोष से बात की और परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
विज्ञापन


साथ ही एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के नियम को बदलने की भी बात कही है। नरेंद्र सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं, लेकिन बाद में वे दिल्ली रहने लगे। इसके लिए मंगलवार को कैबिनेट की एक बैठक बुलाई जाएगी। इसमें एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसके तहत नरेंद्र सिंह के परिवार को मदद देने पर फैसला होगा। वहीं एक पुराने नियम को भी बदला जाएगा। 
विज्ञापन

पीएम मोदी पर साधा निशाना

शहीद के परिवार से मिले केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान को उसी की जुबान में जवाब दिया जाना चाहिए। भारतीय सेना के जवान के साथ ऐसी बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगा। उसका बदला जरूर लिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शहीद की शहादत को प्रणाम करते हैं, लेकिन जो क्रूरता और बर्बरता जवान के साथ की गई वह असहनीय है। पैसे की मदद से अब काम नहीं चलेगा, सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाना होगा, तभी कुछ हो सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अब सख्त रुख अपनाना चाहिए, ताकि दोबारा किसी जवान के साथ ऐसी हरकत न हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें