फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर से आज आएगा पाक रेंजर्स का शिष्टमंडल

Wed, 09 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारत पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पाक रेंजर्स के डीसी मेजर जनरल उमर फारूखी करेंगे।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में 16 सदस्य होंगे। हालांकि बैठक दिल्ली में होनी है, लेकिन पाक रेंजर्स वाघा सड़क सीमा के रास्ते भारत पहुंचेंगे। अटारी बार्डर से यह प्रतिनिधिमंडल अमृतसर एयरपोर्ट तक जाएगा वहां से यह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पाक रेंजर्स और बीएसएफ के बीच करीब दो साल बाद यह बैठक होने जा रही है। पहले हर छह माह में एक बार यह बैठक हुआ करती थी, लेकिन पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीमा पर उल्लंघन करने के कारण यह बैठकें रद्द कर दी गई थी। इससे पहले 2013 में लाहौर में यह बैठक हुई थी।
विज्ञापन


पहले भी यह बैठक 23 अगस्त को होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया था। इस बैठक में सीमा पर सुरक्षा, घुसपैठ, आतंकवादी गतिविधियां, नशा की तस्करी और हथियारों की तस्करी रोकने के विषयों पर चर्चा होगी।

यह प्रतिनिधिमंडल भारत में 13 सितंबर तक रहेगा। बैठक में पाकिस्तान की ओर से ट्रेनिंग प्राप्त आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ करवाए जाने का विषय भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें