फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबील और लंगर लगाने वालों के लिए निगम ने जारी किया फरमान

Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छबील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर की सड़क किनारे छबील और उसके साथ हलवे छोले का लंगर लगाने वालों के लिए बुरी खबर है। अब वह निगम की मंजूरी के बिना आयोजन नहीं कर पाएंगे। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने कमिश्नर की मंजूरी के बाद अतिक्रमण हटाओ दस्ते को निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं भी सड़क किनारे छबील और लंगर मिले, उन्हें हटा दिया जाए। अतिक्रमण हटाओ दस्ता उनका सामान भी जब्त कर लेगा। नए आदेश के अनुसार छबील लगाने से पहले आयोजक इसकी मंजूरी निगम से लिखित में लें।
विज्ञापन


इस समय शहर के कई सेक्टरों में रोजाना छबील और साथ में हलवे छोले का लंगर चलता है। जून और जुलाई में यह लंगर सड़क किनारे जारी रहते हैं। साथ ही नगर निगम के अनुसार लंगर के लिए प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग भी किया जा रहा है। प्लास्टिक पर पाबंदी है। प्लास्टिक के बर्तन में सर्व करने वालों के चालान काटे जाएंगे। निगम के अनुसार कई जगह ऐसी छबीलें जाम का कारण बन रही हैं। कई बार छबील पर सेवा करने वाले वाहनों को रोक रोककर चालकों को छबील पिलाते हैं। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

सब इंस्पेक्टर भी आदेश से हैरान जब यह आदेश ज्वाइंट कमिश्नर ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टरों को दिए तो वह भी एक बार हैरान हो गए। सब इंस्पेक्टरों के अनुसार सामाजिक और धार्मिक कार्यों पर पाबंदी लगाने में मुश्किल आएगी। आयोजकों का रोष उन्हें ही झेलना पड़ेगा
विज्ञापन


खुद सेवा नहीं करते फिर दूसरों को रोकने का हक नहीं सेक्टर-18 के राधा कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष सुनील चोपड़ा का कहना है कि नगर निगम खुद तो लोगों की सेवा नहीं करता है। ऐसे में दूसरों को सेवा से रोकने का हक नहीं है। किसी भी मार्केट में लोगों के पीने की पानी की व्यवस्था नहीं है। गर्मी काफी है, ऐसे में छबील लगाने वालों को हटाना ठीक नहीं है। इसका विरोध किया जाएगा।

तीन जगह से हटाई छबीलें
चंडीगढ़। अधिकारियों के आदेश मिलते ही दोपहर बाद नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सेक्टर-35 के किसान भवन चौक के पास, सेक्टर-17 और 22 से कुल तीन जगह छबील लगाने वालों को खदेड़ा। दस्ते ने उनका सामान भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से छबील के आयोजक और मौजूद लोगों ने भी रोष जाहिर किया। दस्ते के अनुसार मंगलवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। जबकि एमओएच विंग ने भी इस जगह पर फैली गंदगी के अलग से चालान काटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें