फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India 2021: प्रधानमंत्री नहीं, रक्षा मंत्री आएंगे, चार से 13 जून तक हरियाणा में आयोजन

Fri, 20 May 2022 09:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि 24 मई को करनाल में महर्षि कश्यप की जयंती मनाने के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 14 जून को संत कबीरदास जयंती के अवसर पर भी इसी तरह का एक और समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा 4 से 13 जून तक होने वाले खेलो इंडिया-2021 प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया गया है लेकिन उनकी आने की संभावना कम है। उनके स्थान पर रक्षा मंत्री या फिर कोई अन्य मंत्री आ सकते हैं। खेलों के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसमें 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। 

विज्ञापन


महर्षि कश्यप और संत कबीर जयंती पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 मई को करनाल में महर्षि कश्यप की जयंती मनाने के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 14 जून को संत कबीरदास जयंती के अवसर पर भी इसी तरह का एक और समारोह आयोजित किया जाएगा। अन्य महापुरुषों के नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे, ताकि उनकी जयंती आदि को भी प्रदेश सरकार अपने स्तर पर मना सके। 

पेंशन: वोटर कार्ड की तिथि को फाइनल मान लिया
मुख्यमंत्री ने बुढ़ापा पेंशन को लेकर कहा कि पुराने वोटर कार्ड पर लिखी जन्मतिथि को ही फाइनल मान लिया गया है। जिनके पास यह नहीं है, उनका बोर्ड के माध्यम से मेडिकल कराया जाता है। भविष्य में 60 साल का होने से एक माह पहले ही कर्मचारी घर पहुंचेंगे और पेंशन के लिए पूछेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 23 हजार बुजुर्गों के घर कर्मचारी जा चुके हैं, अच्छी बात ये है कि इनमें से 700 ने बुढ़ाना पेंशन लेने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें