संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के लिए बुरी खबर है। दरअसल हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मूवी 'पद्मावत' को बैन कर दिया है। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मूवी की रिलीजिंग को लेकर कैबिनेट की मीटिंग हुई थी, जिसमें मैंने प्रदेश में मूवी बैन करने का प्रस्ताव रखा था।
सभी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और सर्वसम्मित से फैसला लिया कि मूवी राज्य में रिलीज नहीं की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री खट्टर ने सेंसर बोर्ड द्वारा मूवी को पास किए जाने के बाद इसकी रिलीजिंग को लेकर फैसला लेने की बात कही थी।