फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैपिटल कॉम्पलैक्स देखने के लिए आने से पहले जरूर पढ़ लें फरमान

Sun, 19 Jun 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कै‌पिटल कांप़्लेक्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आने वाले पर्यटकों को शनिवार को मोबाइल और कैमरे ले जाने से मना कर दिया गया। इससे देशी और विदेशी पर्यटकों को निराशा हुई।
विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लोगों को तीन बैच में जाने की परमिशन दी जाती है। यह परमिशन सुबह 10 और 12 बजे व दोपहर बाद 3 बजे तक तीन बैच में दी जाती है। चंडीगढ़ को डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए के डिजाइन को यहां पर दिखाया गया है।

इसमें हाईकोर्ट की बिल्डिंग, पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा, पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय, ओपन हैंड मोन्यूमेंट को दिखाया जाता है। हर दिन फोटो भी खींचना अलाउड है, मगर तीन दिन के लिए इसे बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विदेशी पर्यटकों ने कहा कि फोटो खींचने की परमिशन है तो इसे रोका नहीं जाना चाहिए। अब चंडीगढ़ में तीन दिन तक रुककर योग दिवस के बीतने का इंतजार करना होगा या फिर खाली हाथ ही चंडीगढ़ से अपने देश लौटना होगा। वहीं दिल्ली से आए पर्यटकों ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

विदित रहे कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स में हर दिन 60 लोग घूमने आते हैं। पर्यटन विभाग के  निदेशक जितेंद्र यादव ने बताया कि सिक्योरिटी रीजन से एसपीजी के निर्देश से यह किया गया है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स  एसपीजी के जवानों की निगरानी में है।

21 को योग के बाद मिलेगी परमिशन
कैपिटल कॉम्प्लेक्स को देखने के लिए 21 जून को भी पास बनाए जाएंगे। यह पास तीनों बैच के लिए होंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग 7 बजे तक चलेगा। योग कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों बैच पर लोग पास बनवाकर घूम सकते हैं। वहीं कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 19 और 20 जून को लोगों को मोबाइल फोन और लैपटॉप लेकर आने से रोका जाएगा। 21 जून को पीएम के कार्यक्रम के खत्म होने के बाद 10 बजे वाले बैच के समय से यह अलाउड किया जाएगा।

एंट्री से पहले होगी वेरिफिकेशन
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लेने वाले 30 हजार लोगों की वेरिफिकेशन की जाएगी। यह वेरिफिकेशन फुल ड्रेस रिहर्सल के पहले की जाएगी। इसके लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर 30 कंप्यूटर का सेटअप तैयार किया गया है। इस कंप्यूटर के माध्यम से लोगों केइंट्री पास को जांचा जाएगा। इसके बाद ही लोगों की इंट्री होगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें