फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल डोरे के अंदर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों पर लगी सरकारी पाबंदी

Thu, 21 Jan 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
माल विभाग की ओर से डेराबस्सी लाल डोरे के अंदर किसी भी तरह की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करने पर पाबंदी लगा दी है। माल विभाग के इस फैसले से पुराने शहर में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित हो रहें हैं। जो अब अपने मकान, प्लाट, दुकान व अन्य प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं करवा पाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डेराबस्सी पुराना शहर 354 बीघे 12 बिसवा में बसा हुआ है। आजादी से पहले बसे इस शहर का पुराना नाम कस्बा बसी है। माल विभाग के रिकार्ड में बस्सी कसबे की 354 बीघे 12 बिसवा जमीन के मालकी खाने में सरकार दौलत मदार के नाम से दर्ज है। जिसका मतलब इस जमीन की मालिक सरकार है।

इस शहर में पहले बहुत मुस्लिम परिवार रहते थे जो भारत व पाकिस्तान की बंटवारे में यहां से पलायन कर गए थे। उनके काफी घर अन्य प्रॉपर्टी यहां पर लावारिस पड़ी थी। उस समय मौजूदा सरकार ने यहां पर पाकिस्तान से आने वाले व पुराने रहने वाले लोगों को मुस्लिम प्रॉपर्टी अलॉट कर दी थी।
विज्ञापन


इससे पहले लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद की ओर से हर साल सर्वे करवाकर हर प्रॉपर्टी का रिकार्ड मेनटेन किया जाता है। इसी रिकार्ड के अनुसार नगर परिषद आवेदन करने वाले व्यक्ति को एक टीएस-1 प्रमाण पत्र जारी करती थी। जिसमें प्रॉपर्टी मालिक का नाम व अन्य जानकारी दर्ज होती थी।

इसी टीएस-1 प्रमाण पत्र के जरिए शहर वासी अपनी रजिस्ट्री करवाते थे। पर कुछ महीनों से माल विभाग ने टीएस-1 प्रमाण पत्र को मालकी सबूत मानने से इंकार करते हुए रजिस्ट्रियां करने पर पाबंदी लगा दी है।

तहसीलदार सुखविंद्र कौर ने बताया कि कि पिछले कुछ महीनों से नगर परिषद ने टीएस-1 प्रमाण पत्र पर एक विशेष मुहर लगा कर इसको मालकी का सबूत न मानने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक मालकी के सबूत के बिना रजिस्ट्रियां नहीं हो सकती हैं।

नगर परिषद के प्रधान भूपिंद्र सैनी ने कहा कि टीएस-1 प्रमाण पत्र हाउस टैक्स के लिए करवाया जाता था। लेकिन पिछले समय से पंजाब सरकार की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स शुरू कर दिया गया है।

इस कारण हाउस टैक्स बंद कर दिया  गया है। इसके बाद टीएस-1 प्रमाण पत्र जारी करना बंद कर दिया गया है। सैनी ने कहा कि यह समस्या हलका विधायक एनके शर्मा के ध्यान में लाई गई है। उन्होंने जल्द इसका हल करने का भरोसा दिया है।

सीनियर कांग्रेसी नेता व दो बार नगर परिषद के प्रधान रह चुके अमृतपाल सिंह ने कहा कि शुरू से टीएस-1 पर ही शहर की रजिस्ट्रियां होतीं रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जानबूझ कर शहरवासियों को परेशान करने के लिए टीएस-1 प्रमाण पत्र पर विशेष तरह की मोहर लगानी शुरू कर दी है।

पूर्व पार्षद मास्टर ने उठाई आवाज
शहर में लाल डोरे के अंदर रजिस्ट्रियां बंद होने की समस्या को पार्षद अनीता थम्मन के पति भाजपा नेता व पूर्व पार्षद मास्टर विपिन थम्मन ने उठाई है। उन्होंने हलका विधायक एनके शर्मा से इस समस्या को जल्द हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें