फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : नकली शराब मामले में एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट, दो जिलों में गई थी 30 से ज्यादा लोगों की जान

Tue, 02 Feb 2021 08:42 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पिछले साल हरियाणा के सोनीपत और पानीपत जिले में शराब से हुई 30 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में जांच कर रही विशेष जांच दल ने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को हरियाणा सरकार को सौंप दी है। आधिकारियों के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्रीकांत जाधव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने राज्य के गृह विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

विज्ञापन


दो जिलों में 30 लोगों की गई थी जान
कथित रूप से नकली शराब पीने से पिछले साल पानीपत और सोनीपत जिले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवंबर में मिलावटी शराब के सेवन से मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि पूरे मामले की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने तुरंत एसआईटी का गठन किया था। उस समय हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि एसआईटी नकली शराब के कारणों और स्रोतों की जांच करेगी। वहीं इस संबंध में प्राप्त सभी शिकायतों पर भी गौर करेगी। विशेष जांच दल राज्य में शराब की अवैध बिक्री की भी जांच करेगी। इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें