फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर और ऑटो की चपेट से दो विद्यार्थियों की मौत एक घायल

Tue, 30 Sep 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार 11वीं कक्षा के दो छात्रों को एक डंपर चालक ने चपेट में ले लिया। यह हादसा शहर के सुंदरपुर फलाइओवर के निकट सोमवार को शाम के समय हुआ।
विज्ञापन


दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए एलएलजेपी अस्पताल में दाखिल कराया है।

पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है। छात्र के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। वहीं हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली।

हादसे में जख्मी हुए 11वीं के छात्र निवारसी लाडवा निवासी बलविंदर पुत्र महिंद्र ने बताया कि वह अपने मित्र संचित चहल के साथ कुरुक्षेत्र आया था।

जब वे बाइक से सुंदरपुर फलाइओवर की ओर मुडे़, तो एक डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। बलविंद्र के मुताबिक संचित भी उसके साथ स्कूल में 11वीं कक्षा ही छात्र है।
विज्ञापन


हादसे में संचित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेजा है।

वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि अभी हादसे के कारण का सही तरह से पता नहीं चल पाया है। बरहाल मामले की जांच जारी है।

थ्री व्हीलर चालक ने आठवीं के छात्र को मारी टक्कर, मौत
कुरुक्षेत्र। बगथला मार्ग पर एक थ्री व्हीलर चालक ने आठवीं कक्षा के छात्र को चपेट में ले लिया। दुर्घटना का शिकार हुए छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ऑटो चालक फरार हो गया।

सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव बाहरी मोहल्ला निवासी मोहित पुत्र रामपाल को एक थ्री व्हीलर चालक ने बगथला मार्ग पर टक्कर मार दी और घटना के बाद फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि 14 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

यह बच्चा कक्षा आठवीं का छात्र था, जो बाहरी मोहल्ला के ही विद्यालय में पढ़ता था। वहीं घटना की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बगथला मार्ग पर जब एक थ्री व्हीलर चालक आ रहा था, तो उसने मोहित को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही मोहित की मौत हो गई। उनके मुताबिक मोहित आठवीं कक्षा का छात्र था और बाहरी मोहल्ला के ही एक स्कूल में शिक्षा अध्ययन कर रहा था।

हादसे का पता चलने पर पुलिस घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि शव परिजनों को दे दिया गया है, जबकि थ्री व्हीलर चालक की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें