फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रायकोट सब-रजिस्ट्रार दफ्तर के शौचालयों में जानलेवा लापरवाही, हाई वोल्टेज तारें बनीं खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। लुधियाना जिले की रायकोट तहसील स्थित सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में जनसुविधाओं की बदहाल स्थिति अब गंभीर खतरे का रूप ले चुकी है। यहां बने शौचालयों में लटक रही हाई वोल्टेज बिजली की असुरक्षित तारें कभी भी बड़ा हादसा करा सकती हैं। 76 गांवों, रायकोट शहर, हलवारा एयरफोर्स स्टेशन और आसपास के कस्बों से रोजाना सैकड़ों लोग इस दफ्तर में काम के लिए पहुंचते हैं लेकिन शौचालयों की स्थिति न सिर्फ गंदगी से भरी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि शौचालयों के भीतर बिजली सप्लाई की तारें बिना किसी सुरक्षा टेप या कवर के बेहद नीचे तक लटक रही हैं। ये तारें इस्तेमाल करने वाले पुरुषों और महिलाओं के सिर से टकरा सकती हैं। जरा सी लापरवाही करंट लगने से गंभीर चोट या मौत का कारण बन सकती है। गंदगी और दुर्गंध के चलते कई लोग त्वचा रोग, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों का शिकार हो चुके हैं। आरोप है कि जहां अधिकारियों के लिए अलग, साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध हैं, वहीं आम जनता और दफ्तर के छोटे कर्मचारियों को इन्हीं बदहाल सुविधाओं का उपयोग करने को मजबूर होना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। यहां तक कि सरकार से जनसुविधाओं के लिए आए फंड के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है: प्रधान
नगर काउंसिल रायकोट के प्रधान सुदर्शन जोशी ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि लटकती बिजली की तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने तहसीलदार को शिकायत दी है और एसडीएम से मिलकर मुद्दा उठाने की बात कही। उधर, एसडीएम पायल गोयल और तहसीलदार विशाल वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और शौचालयों की मरम्मत तथा बिजली की असुरक्षित तारों को जल्द ठीक कराया जाएगा। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस बार केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें