फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार युवकों पर चाकुओं और किरचों से हमला, पहुंचे अस्पताल

Thu, 10 Dec 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक आए और दो युवकों पर चाकुओं और किरचों से हमला बोल दिया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना मोहाली के फेज-छह स्थित बस स्टॉप की है। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


बस स्टॉप पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से दोनों घायल युवकों को पीजीआई रेफर कर दिया। अस्पताल की ओर से इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बस स्टॉप पर समराला निवासी प्रदीप और सिमरन नामक दो युवक खड़े थे, इसी बीच हमलावर वहां पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने बिना कुछ पूछे दोनों युवकों को घेर लिया। इसके बाद गाली गलौच शुरू हो गई। फिर अज्ञात युवकों ने उन दोनों पर चाकुओं और किरचों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


प्रदीप के पैर और सिर पर चाकुओं से हमला किया गया। जबकि सिमरन की बैक पर हमला किया गया। इससे सिमरन के बैक से सारा मांस बाहर निकल आया है। हमले के बाद दोनों लड़के बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वही, लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

नहीं पता चल पाया रंजिश का
बस स्टॉप पर खड़े युवकों पर हमलावरों ने हमला क्यों किया। अब तक यह बात साफ नहीं हो पाई है। क्योंकि दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जब युवक  पुलिस को बयान देंगे, उसके बाद ही सारा मामला साफ हो पाएगा।

तीस नवंबर को कॉलेज के बाहर चले थे चाकू
तीस नवंबर को भी फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज के बाहर चाकू और इंटें चली थीं। इस मामले की मुख्य वजह यह थी कि एक आउटसाइडर कॉलेज में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। जब वह कॉलेज के अंदर जाकर अपनी दोस्त से बात कर रहा था। तब कॉलेज के कुछ लड़के उसे देख रहे थे।

इस पर उसने लड़कों को कहा कि वह उसे घूर क्यों रहे हैं। इस पर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने कुछ लड़के बुलाकर कॉलेज के लड़कों पर हमला कर दिया था। इस दौरान दो लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कुछ दूरी पर है पुलिस चौकी
जिस जगह युवकों पर हमला हुआ। वहां से फेज-छह स्थित पुलिस चौकी कुछ दूरी पर है। लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। जो पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें