फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: दो हफ्ते पहले दरिया में कूदे थे दो भाई, एक का शव बरामद, तीन पुलिस वालों पर केस

Sun, 03 Sep 2023 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

परिवार की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 1 के तत्कालीन प्रभारी नवदीप सिंह, महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर और मुंशी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए धारा 306 और थाने में धमकाने के लिए धारा 506 और पुलिस रुल 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
ब्यास में कूदे दोनों भाई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग दो सप्ताह पहले जालंधर के एक पुलिस अधिकारी से तंग आकर दो भाइयों ने गोविंदलाल पुल दरिया में छलांग लगाई थी। शनिवार को दरिया के नजदीक खेतों से एक शव बरामद हो गया। मृतक के परिवार ने शव की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस को दिए बयान के आधार पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तलवंडी चौधरियां थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।   
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवार की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 1 के तत्कालीन प्रभारी नवदीप सिंह, महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर और मुंशी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए धारा 306 और थाने में धमकाने के लिए धारा 506 और पुलिस रुल 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

मृतक के परिवार ने बताया कि तीनों ने ही थाने में मानवजीत के साथ मारपीट की थी और उसकी पगड़ी तक उतार दी थी। परिवार की मांग थी कि एसएचओ नवदीप सिंह पर पगड़ी की बेअदबी करने के लिए धारा 295 में भी केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें