फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में जेल में फंदे पर लटका मिला दहेज हत्या के आरोपी का शव 

Thu, 31 Dec 2020 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत में फंदे पर लटका मिला एसडीओ का शव। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में दहेज हत्या के आरोपी पानीपत रिफाइनरी के निलंबित एसडीओ का शव फंदे से लटका मिला। एसडीओ सोनीपत जिला कारागार में बंद थे। उनका शव बैरक में पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने बुधवार देर शाम बैरक में फर्श पर बाल्टी रखकर पंखे से फंदा लगा लिया। कारागार प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के निगरानी में कार्रवाई की। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

शिवभारत को पुलिस ने इसी साल 12 अक्तूबर को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ पानीपत के गांव मतलौडा के सरपंच अशोक ने केस दर्ज कराया था। सरपंच अशोक की बेटी नीरज की शादी 2018 में शिवभारत से हुई थी। शिवभारत पानीपत रिफाईनरी में बतौर एसडीओ कार्यरत था।
विज्ञापन


10 अक्तूबर की देर रात नीरज का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। इसके बाद उसके परिजनों ने नीरज को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप था कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर नीरज के पति शिवभारत, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद सहित सुसराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें