फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कनाडा में रहने वाले युवक की जालंधर में मिली लाश, परिवार को हत्या की आशंका, आज लौटना था

Tue, 26 Dec 2023 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मृतक सुक्खा शादीशुदा था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। मामले की जानकारी थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई है। एडीसीपी सिटी हरविंदर गिल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में कनाडा में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान हरदेव नगर के रहने वाले सुखपाल सिंह सुक्खा (39) के रूप में हुई है। वह कनाडा का स्थायी निवासी था और मंगलवार को उसे वापस लौटना था लेकिन उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पारिवारिक सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। घटना शेर सिंह कॉलोनी के पास की है। 

विज्ञापन


सुखपाल सिंह सुक्खा सोमवार रात को अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। रातभर पारिवारिक सदस्य उसको खोजते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को सुबह वह शेर सिंह कॉलोनी के पास पड़ा मिला। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि सुखपाल के साथ मारपीट की गई और उसे जख्मी हालत में वहीं पर फेंक दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई है। सुक्खा शादीशुदा था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। मामले की जानकारी थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई है। एडीसीपी सिटी हरविंदर गिल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें