फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, हरियाणा के सिरसा जिले की रहने वाली, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 26 Dec 2023 07:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी व थाना तलवंडी साबो के एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार दोपहर बाद तलवंडी साबो में स्थित अकाल यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा जिले के कस्बा तलवंडी साबो में स्थित अकाल यूनिवर्सिटी में बीएससी (नॉन मेडिकल) द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी (19) ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवती हरियाणा के सिरसा जिले के गांव डिंग मंडी की रहने वाली थी। वह पिछले दो साल से यूनिवर्सिटी में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की? इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। यूनिवर्सिटी और हॉस्टल के अधिकारियों भी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं, थाना तलवंडी साबो पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी व थाना तलवंडी साबो के एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार दोपहर बाद तलवंडी साबो में स्थित अकाल यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसका पता तब चला जब उसके साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राएं हॉस्टल के कमरे में पहुंचीं और देखा कि खुशी का शव पंखे से लटका है। इसके बाद मामले की जानकारी हॉस्टल और यूनिवर्सिटी प्रशासन के अलावा पुलिस को दी गई। 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जानकारी छात्रा के परिजनों को दी गई। एएसआई ने बताया कि मृत छात्रा हरियाणा के डिंग मंडी जिला सिरसा की रहने वाली थी और वह यूनिवर्सिटी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को वह हॉस्टल में थी। एएसआई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत छात्रा के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें