फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से गायब व्यक्ति की नहर में साइकिल से बंधी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित कॉलोनी से 10 दिनों से गायब व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि लापता हुए व्यक्ति की लाश पटियाला स्थित नाभा रोड के नजदीक स्थित भारत कॉलोनी भाखड़ा नहर में साइकिल से बंधी हुई मिली। लाश को साइकिल से बंधा हुआ देख वहां मौजूद लोगों और पुलिस के भी होश उड़ गए। गुमशुदा व्यक्ति की पहचान उसके पास मिले आईडी कार्ड से हुई। इसके बाद इसकी सूचना सेक्टर-25 स्थित मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक की पहचान चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत सेक्टर-25 के रहने वाले रामप्रीत (59) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-25 निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहता है और सेक्टर-9 स्थित कॉन्ट्रैक्ट पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसके पिता रामप्रीत चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत थे। उसके पिता हर रोज की तरह 12 फरवरी शाम करीब 5 बजे अपने घर से ड्यूटी पर गए थे, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद अगले दिन सुबह वह अपने पिता के सेक्टर-17 स्थित कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में जाकर पता चला कि उनके पिता ड्यूटी कर चले गए हैं। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने अपने पिता को इधर-उधर ढूंढा, लेकिन काफी तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने अपने पिता की गुमशुदगी की शिकायत चंडीगढ़ सेक्टर-24 चौकी पुलिस को दी। हरीश ने बताया कि उन्हें 22 फरवरी को एक फोन आया। फोन पर बताया गया कि उन्हें भाखड़ा नहर में एक शव मिला है, जो साइकिल से बंधा हुआ है। मृतक की जेब से पर्स मिला है, जिसमें नगर निगम के आईडी कार्ड से पता चला कि व्यक्ति चंडीगढ़ सेक्टर-25 का रहने वाला है। फोन करने वाले व्यक्ति ने जो हुलिया बताया, वह उनके पिता का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें