फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में महिलाओं में बढ़ रही नशे की लत, अब बनेंगे नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस शुरू करेगी मुहिम

Mon, 17 Oct 2022 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस नशा मुक्ति अभियान के लिए कई चरणों में काम रही है। सीमावर्ती एरिया में नशा मुक्ति के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। डीजीपी गौरव यादव की तरफ से सभी जिलों के एसएसपी को हिदायत कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान करें। साथ ही अपने अधीन आने वाले एरिया में सरे नशा तस्करों की पहचान करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में महिलाओं में बढ़ रही नशे की लत को रोकने लिए विशेष नशा मुक्ति केंद्र बनाए जाएंगे। इस दिशा में पंजाब पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कुछ जगह ऐसे केंद्रों की जरूरत महसूस की गई है, जब नशे की सप्लाई घटती है तो अन्य विकल्पों पर काम करना पड़ता है। पुलिस का फोकस अब नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्रों की व्यवस्था पर रहेगा। पुलिस सभी विभागों के साथ मिलकर काम करेगी।

विज्ञापन


नशा मुक्ति के खिलाफ पुलिस इन दिनों काफी सख्त हो गई है। एक हफ्ते में नशा तस्करी से जुड़े 271 केस दर्जकर 353 नशा तस्करों को पुलिस ने काबू किया है। इस दौरान 33 कामर्शियल कैटेगरी में केस दर्ज किए हैं। साथ ही 20 लाख ड्रग मनी वसूली है। पुलिस ने 11.56 किलो हेरोइन, 13.51 किलो अफीम, 900 ग्राम गांजा, 8 क्विंटल भुक्की और 88014 गोलियां व अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने 11 पीओ को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 376 पीओ गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

नशा तस्करों की संपत्ति होगी जब्त
पुलिस नशा मुक्ति अभियान के लिए कई चरणों में काम रही है। सीमावर्ती एरिया में नशा मुक्ति के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। डीजीपी गौरव यादव की तरफ से सभी जिलों के एसएसपी को हिदायत कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान करें। साथ ही अपने अधीन आने वाले एरिया में सरे नशा तस्करों की पहचान करें। साथ ही पकड़े गए सभी नशा तस्करों की संपत्ति को जब्त किया जाए, ताकि उनके अवैध पैसे को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन


14 आतंकी मॉड्यूल अब तक ध्वस्त
पंजाब पुलिस जनवरी से लेकर अब तक 14 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चुकी है। इनके माध्यम से पंजाब में नशा व हथियारों की तस्करी हुई। लेकिन जैसे ही पुलिस को इनके बारे में पता चला पुलिस ने तुरंत इनकों काबू किया है। हालांकि ड्रोन से कितने हथियार या नशा तस्करी हुई, इसके बारे में स्थिति ज्यादा साफ नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें