फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र से 16 मरीज फरार, सर्च अभियान में पकड़े

Sun, 14 Sep 2014 12:26 AM IST
हेमंत ज्योतिसर/ अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ को चकमा देकर नई मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन 16 मरीज फुर्र हो गए। इनमें से दो मरीज करनाल व यमुनानगर अपने घर तक जा पहुंचे।
विज्ञापन


सात ज्योतिसर तीर्थ, जबकि शेष सात लाडवा क्षेत्र में घूमते हुए मिले। काबिलेजिक्र है कि नई मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र निवारसी लाडवा में कुल 18 मरीज उपचाराधीन हैं और इनमें से 16 भाग निकलने में सफल रहे।

हुआ यूं कि शुक्रवार को मरीजों को घूमाने के लिए केंद्र परिसर से बाहर निकाला गया। बाद में धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होती गई।

पता चला कि 18 में से 16 उपचाराधीन मरीज गायब हैं। इसके बाद तुंरत इसकी सूचना प्रबंधक को देने के साथ-साथ इन्हें ढूंढने का काम शुरू किया गया।

हालांकि शुक्रवार को देर राते सात मरीज ज्योतिसर चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रबंधक राजेश के हवाले कर दिया। जबकि सात को लाडवा क्षेत्र से दबोचा गया। इसके अलावा दो अपने-अपने घर पहुंच गए। जिन्हें बाद में काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों से रात गुजारने की सिफारिश
नई मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र से फरार सात मरीज ज्योतिसर में मिले। तीर्थ के भंडार घर में प्रसाद ग्रहण करने के बाद इन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक रात ठहरने की गुजारिश की।

जब उनसे नाम व पता पूछने के साथ आईडी प्रूफ दिखाने को कहा तो इनमें से एक भी व्यक्ति कोई पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। इसके बाद ग्रामीणों को इन पर संदेह हुआ और पुलिस को सूचित किया।

ज्योतिसर चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें दबोच लिया। पुलिस चौकी में इन्होंने बताया कि वे लाडवा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से फरार हुए हैं। इसके बाद केंद्र में संपर्क करके वहां के मैनेजर राजेश को वहां बुलाकर इन्हें उसके हवाले कर दिया।

कुछ बाजार और कुछ खेत में मिले
प्रबंधक राजेश के अनुसार फरार सात मरीजों को लाडवा क्षेत्र से ही दबोच लिया गया था। उन्होंने बताया कि लाडवा बाजार और खेतों से इन मरीजों को काबू किया गया है।

उनके मुताबिक फरार मरीजों पर कड़ी नजर रखी जाती है, लेकिन फिर भी मौका पाकर ये लोग भागने में सफल हो गए।

दो को घर से पकड़ा
इनमें से फरार दो मरीज अपने घर करनाल व यमुनानगर पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर इन्हें भी उनके घर से काबू कर लिया गया। फरार मरीजों का नाम बताने से इंकार करते हुए प्रबंधक राजेश ने सिर्फ इतना कहा कि दोनों को दबोच लिया गया है।

एक कर्मी को सीएचसी लेकर गए थे दो कर्मचारी
घटना के बारे में प्रबंधक राजेश ने बताया कि एक कर्मी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसे लेकर दो कर्मी लाडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चले गए और पीछे केंद्र में सिर्फ तीन ही कर्मचारी रह गए। ये तीनों कर्मी उपचारधीन लोगों पर नजर रखे थे। लेकिन फिर भी इन्हें चकमा देकर मरीज फरार हो गए।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी का उठाया फायदा : प्रबंधक
नई मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक राजेश ने बताया कि कर्मचारियों की कमी का फायदा उठाकर मरीज फरार हुए थे। जिन्हें समय रहते पकड़ लिया गया है। उनके मुताबिक जब यह घटना हुई तब केंद्र में मात्र तीन कर्मचारी थे। जबकि तीन कर्मी लाडवा सीएचसी गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें