फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हजारों कर्मचारियों से अन्याय, 129 वर्गों का नहीं बढ़ा डीसी रेट, ज्वाइंट एक्शन कमेटी कल करेगी रोष मार्च

Mon, 13 Jun 2022 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को नया डीसी रेट जारी किया है। चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और चंडीगढ़ प्रशासन की ऑटोनोमस इकाइयों में कार्यरत कच्चे कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को वर्ष 2022-23 के लिए चंडीगढ़ में 436 वर्गों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए नया डीसी रेट जारी कर दिया। देश भर में महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है लेकिन प्रशासन ने 129 वर्गों के कर्मचारियों के डीसी रेट में एक भी रुपये की बढ़ोतरी नहीं की है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। 

विज्ञापन


ज्वाइंट एक्शन कमेटी मंगलवार को रोष मार्च करेगी तो ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने प्रशासक से शिकायत की है। प्रशासन के इस आदेश में हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि 247 वर्गों में काम करने वाले हजारों लोगों का वेतन 15 फीसदी बढ़ाया गया है। इन कर्मचारियों के वेतन में 2100 से लेकर करीब 5000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 

चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और चंडीगढ़ प्रशासन की ऑटोनोमस इकाइयों में कार्यरत कच्चे कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। डीसी विनय प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि है न्यूनतम वेतन के साथ भत्ते भी दिए जा सकते हैं, जहां बनते हों। आदेश में कहा गया है कि इस प्रकार से पंजाब और हरियाणा या अन्य राज्य के दफ्तर, जो चंडीगढ़ में स्थापित हैं, वह इन नए वेतनमानों को अपनाने संबंधी फैसला ले सकते हैं। यह न्यूनतम रेट स्थायी पदों पर वेतनमान को देखते हुए प्रस्तावित किए गए हैं। यह रेट सिर्फ आठ घंटे की सेवाओं के लिए हैं। ऐसे में पार्ट टाइम कर्मियों के घंटों के हिसाब से सेवाओं को देखते हुए रेट का आकलन किया जा सकता है।

विज्ञापन

  • बढ़े डीसी रेट का प्रतिशत                           वर्ग
  • 0%                                                       129
  • 1%                                                       9
  • 2%                                                       6
  • 3%                                                       16
  • 5%                                                       1
  • 6%                                                       7
  • 9%                                                       3
  • 10%                                                    10
  • 11%                                                     8
  • 15%                                                    247
  • कुल                                                     436

129 वर्गों का तीन साल में 7 फीसदी बढ़ा वेतन, सालाना महंगाई दर भी इससे ज्यादा
प्रशासन ने वर्ष 2020-21 में डीसी रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। ये कोरोना का दौर था। इसके बाद वर्ष 2021-22 में सिर्फ 7 फीसदी बढ़ोतरी की गई। 2022-23 में भी 129 वर्गों के डीसी रेट में कुछ नहीं बढ़ाया गया। इस तरह से इन पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों का तीन साल में वेतन सिर्फ 7 फीसदी बढ़ा है, जबकि अगर देश की औसतन सालाना महंगाई दर को देखा जाए तो भी इससे ज्यादा है। 
विज्ञापन

ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ (चंडीगढ़) ने प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा है। कहा है कि ड्राइवर, कंडक्टर, सिक्योरिटी गार्ड, संपर्क केंद्रों के कर्मचारी समेत 129 वर्गों के कर्मचारियों के वेतन में एक भी रुपये की वृद्धि नहीं की गई है। ये उनके साथ अन्याय है। हजारों कर्मचारी प्रशासन के इस फैसले से बेहद दुखी है। सभी का डीसी रेट बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासक से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

21 फीसदी नहीं बढ़ाया डीसी रेट, ज्वाइंट एक्शन कमेटी आज करेगी रोष मार्च
ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के कन्वीनर अश्वनी कुमार ने डीसी रेट बढ़ाने पर विनय प्रताप सिंह का आभार जताया। हालांकि उन्होंने कहा कि कई वर्गों व पदों का डीसी रेट 15 फीसदी तो कइयों का 3 फीसदी और कुछ का बढ़ाया ही नहीं गया। इसकी वजह से कर्मचारियों में बहुत रोष है। कहा कि कमेटी ने महंगाई को देखते हुए 21 फीसदी डीसी रेट बढ़ाने की मांग थी लेकिन उनकी मांगों को नहीं माना गया इसलिए मंगलवार को मांगों के समर्थन में पंजाब राज भवन के पास रोष मार्च किया जाएगा और प्रशासक को एक मांग पत्र दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें