फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के दिन बीते, आज से चंडीगढ़ में बढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम बदलने की वजह से पिछले दो दिनों तक गर्मी से राहत रही। अब फिर तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन शुष्क बने रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वीरवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंचकूला में 37.4 और मोहाली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में वीरवार को पूरे दिन हवाएं चलती रहीं, जिसकी वजह से धूप होने के बावजूद लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें