चंडीगढ़। नौकरी और करियर में सफल होने के लिए केवल डिग्री लेना काफी नहीं है। विद्यार्थियों में काम करने का अनुभव, अच्छी बातचीत, टीम के साथ काम करने और समस्याओं का हल निकालने की क्षमता भी होनी चाहिए। लगातार नई चीजें सीखना भी जरूरी है। यह बात पंजाब विश्वविद्यालय के यूआईएएमएस में आयोजित डीआईएसएचए-2026 कार्यक्रम के समापन पर उद्योग विशेषज्ञों ने कही।
कार्यक्रम में कॉम्पिटेंट ग्रुप के निदेशक संजय टंडन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहने और हर अवसर का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी। हेमंत वासुदेव ने नौकरी में अनुशासन और कंपनियों की जरूरतों को समझने पर जोर दिया। वहीं एस हर्षवीर सिंह ने कहा कि कंपनियां डिग्री के साथ व्यावहारिक ज्ञान, समस्याओं को सुलझाने की क्षमता और काम के प्रति सही सोच भी देखती हैं।