फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी क्रिकेट अकादमी और चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गीता मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन डीएवी और चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। टूर्नामेंट की शुरुआत ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में मंगलवार से हुई। दिन के पहले मुकाबले में दीपेंदर सिंह के शतक की बदौलत डीएवी क्रिकेट अकादमी ने आईवीसीए क्रिकेट अकादमी को 52 से हराया। दीपेंदर को मैच में 103 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पहले खेलते हुए डीएवी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। दीपेंदर सिंह ने मैच में 103 रन बनाए। गेंदबाजी में आईवीसीए अकादमी से मनन ने 3 विकेट, एकजोत सिंह ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईवीसीए क्रिकेट अकादमी की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

दिन के दूसरे मैच में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने ड्रीम्स क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में 87 रन बनाने वाले पुनीत कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले खेलते हुए ड्रीम्स क्रिकेट अकादमी ने 25 अेावर में 110 रन बनाए। आर्यन वर्मा ने 27 रन, फैजल आगा ने 35 रन की पारी ख्ेाली। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से काव्या गोयल ने 3 विकेट, पारस ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पुनीत कुमार ने शानदार 87 नाबाद रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें