फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज में महात्मा आनंद स्वामी की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में महात्मा आनंद स्वामी की जयंती मनाई गई। आर्य समाज के महान नेता महात्मा आनंद स्वामी अविभाजित पंजाब की पत्रकारिता के पितामह एवं महान समाज सेवी थे। महर्षि दयानंद के शिष्य होने के कारण उन पर आर्य समाज का पूरा प्रभाव था। वह देश में आर्य समाज और डीएवी आंदोलन के स्तंभ थे। उन्होंने डीएवी के सिद्धांतों को पूरे देश में फैलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मोना नारंग ने महात्मा आनन्दस्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को महापुरुषों के विचारों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर निबंध व कविता लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें प्रथम स्थान पर हुस्नप्रीत कौर, दूसरे स्थान पर प्रिया और तीसरे स्थान पर काजल रही। कार्यक्रम का संयोजन कॉलेज के अध्यापक डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ.कश्मीरी लाल औरडॉ. सुषमा अलंकार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें