फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS में बेटी के दाखिले में ठगा गया अभागा बाप

Fri, 03 Apr 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के एक मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने के नाम पर एक नटवर लाल ने रामगोपाल निवासी व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसने बाकायदा उसे कालेज की रसीद भी दी, लेकिन वे भी सभी फर्जी निकली। ठगी का पता लगने पर वह कालेज में पहुंचे तो उन्हें सच्चाई का पता लगा। ठगी की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


रामगोपाल कॉलोनी निवासी दयानंद ने बताया कि उसने बेटी का एमबीबीएस में दाखिला करवाना था। इसके लिए वह दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल से फार्म लेकर आए थे। जब वे फार्म जमा करवाने गए तो वहां पर एक सजे-धजे व्यक्ति से उनका संपर्क हुआ। उसने स्वयं की पहचान रवीश कुमार निवासी पटना बताया।

उसने स्वयं को कॉलेज का ही स्टाफ सदस्य बताया। उसने उन्हें बताया कि वह उनका मैनेजमेंट सीट पर दाखिला करवा देगा और उसके बाद उससे बातचीत होने लगी। इसके बाद वह 1-2 बार उनके घर पर भी आया और उसने उन्हें अलग अलग किश्तों में 10 लाख 75 हजार 100 रुपये दिए। इनमें साढ़े तीन लाख रुपये नकद दिए। इस दौरान उसने बैंक का खाता बताया तो उसमें भी पैसा डाल दिया। इस दौरान वह लगातार रसीद भी देता रहा।
विज्ञापन


जब भी उससे दाखिले को लेकर बात करते तो वह बस काम हो गया की बात कहता और उनसे और पैसा वसूल लेता। जब काफी लंबे समय तक भी दाखिले को लेकर कुछ सामने नहीं आया तो उन्हें शक हो गया। इस पर वह कालेज पहुंचे और वहां प्रशासनिक भवन में जाकर रसीदें आदि दिखाई।

कालेज प्रबंधन ने उन्हें बताया कि ये सारी रसीदें फर्जी हैं और कालेज में कोई मैनेजमेंट सीट ही नहीं हैं। खुद के साथ हुई ठगी को देखते हुए दयानंद ने थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

‘रामगोपाल निवासी व्यक्ति से दाखिले के नाम पर पौने 11 लाख रुपये ठगने का मामला है। इसकी जांच की जा रही है। उसकी शिकायत पर रविश निवासी पटना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।’
विज्ञापन

--मनजीत सिंह, एसएचओ, थाना अर्बन एस्टेट, रोहतक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें