हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने करनाल सेक्टर-32 व 33, पिंजौर में सेक्टर-30 तथा कालांवाली मंडी टाउनशिप में कुल 2939 फ्री होल्ड रिहायशी प्लॉटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ा दी है।
विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन नगरों के लिए प्लॉटों के लिए आवेदन फार्म विभिन्न बैंकों के माध्यम से प्राप्त करके निर्धारित 10 प्रतिशत राशि के साथ वहीं जमा करवाए जा सकते हैं।
बैंकों द्वारा इन प्लॉटों के लिए आवेदन करने के लिए एडवांस में छह महीने के ब्याज का भुगतान करने पर फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।