फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में दस्तार बंदी प्रतियोगिता, नन्हे बच्चों ने दिखाया हुनर

Sun, 01 May 2016 06:37 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दस्तार बंदी कंपीटिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर 22 स्थित गुरुद्वारा में दस्तार बंदी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों का हुनर देखने को मिला। गुरुद्वारा साहिब के उप प्रधान परमदीप सिंह भबात ने बताया कि पुष्पजीत सिंह और सिमरनजीत सिंह ने सेक्टर-22 स्थित चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी के सहयोग से दस्तारबंदी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर एक अप्रैल से चल रहा था।
विज्ञापन


इसमें 50 बच्चों ने भाग लिया। एक महीना तक दस्तार बांधने की प्रशिक्षण के बाद बच्चों को दो ग्रुप में बांट कर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक ग्रुप में आठ साल से 13 वर्ष के बच्चे और दूसरे ग्रुप में 14 वर्ष से 24 साल उम्र के तक के बच्चे थे।

पहले ग्रुप में अच्छी पगड़ी बांधने वाले मुकाबले में मनकीरत सिंह को पहला, गुरकरण सिंह को दूसरा और सतनान सिंह व जसनजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार दूसरे ग्रुप मं उत्तम सिंह को पहला अमनिंदर सिंह को दूसरा और तरनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पहले दूसरे और तीसरे स्थान वाले बच्चों को गुरुद्वारा स्थापन कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान अमरजीत सिंह सहगल, उप प्रधान गुरजोत सिंह साहनी और परमदीप सिंह भबात, खजांची जसबीर सिंह उप्पल, मैनेजर अजीत सिंह सैनी, भाई सुखदीप सिंह, भाई चमकौर हजूरी रागी, हेड ग्रंथी भाई पवित्तर पाल सिंह, उप ग्रंथी भाई परमजीत सिंह, सीतल सिंह, अमरजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें