चंडीगढ़ में सेक्टर 35 स्थित एसजीजीएस स्कूल की होनहार बेटी अरुणिमा गोयल ने चंडीगढ़ वुमन चेस चैंपियनशिप का टाइटल जीता। दो दिवसीय टूर्नामेंट का फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। यह मुकाबले सेंट जेवियर्स स्कूल 44 में रविवार को हुए। सेक्रेड हार्ट स्कूल की कशिश कौशल को दूसरा स्थान मिला।
वहीं विवेक हाई स्कूल की प्रीशियस बंसल और सेक्रेड हार्ट स्कूलकी तारिणी गोयल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अरुणिमा गोयल, कशिश कौशल, प्रीशियस बंसल, तारिणी गोयल को चंडीगढ़ चेस टीम में जगह मिली। यह टीम नेशनल चैलेंजर्स चैंपियनशिप में खेलेगी। नेशनल 17-25 को चेन्नई में होगी।