फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः कांग्रेस को अपने ही बागी नेताओं से खतरा, कई डटे हैं मैदान में

Tue, 24 Jan 2017 07:45 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश में जुटी कांग्रेस के लिए पार्टी के ही कुछ हठी नेता खतरा बनते नजर आ रहे हैं। 21 जनवरी को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। बावजूद इसके पार्टी के दस से ज्यादा बागी आजाद उम्मीदवारों ने हाईकमान की चेतावनी को नजरअंदाज कर मैदान में डटना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन


इस बीच पंजाब की इंचार्ज आशा कुमारी, सह प्रभारी हरीश चौधरी ने कई नाराज नेताओं को मनाने की मंशा से उनसे बात भी की। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कई लोगों से फोन पर बात की। इस पर करीब पंद्रह नेताओं ने तो नामांकन वापस ले लिए, लेकिन दस से ज्यादा लोगों ने पार्टी से बगावत कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ ताल ठोंक दी है।

इससे पहले कैप्टन ने चेतावनी दी थी कि अगर नामांकन वापस न लिए गए तो इन लोगों को पार्टी से बेदखल कर दिया जाएगा, लेकिन उसका भी इन पर कोई असर नहीं हुआ। जाहिर है पार्टी की मर्जी के बगैर मैदान में डटे इन नेताओं की वजह से कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने बागियों को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

कैप्टन अमरिंदर सिंह
नामांकन वापसी के आखिरी दिन भी नाम वापस लेने वाले कांग्रेस के बागियों को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि आजाद लड़ने वाले लोग मंगलवार शाम पांच बजे तक अपना इरादा बदल लें, वरना पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

कैप्टन ने बागियों से कहा है कि वे कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों के पक्ष में बैठ जाएं और एकजुट होकर शिअद-भाजपा और आप को हराने में लगें। निजी हितों के लिए पंजाब के हितों से समझौता न करें। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहा है कि बागियों के प्रति कोई नरमी न बरती जाए।

उन्होंने हाईकमान से मांग की है कि बागियों को हमेशा के लिए पार्टी से निकाल दिया जाए। हालांकि कैप्टन ने निश्चिंतता जाहिर करते हुए कहा है कि बागियों से कांग्रेस की संभावनाओं पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें