फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित नेता विजय के परिवार पर हमला

Thu, 09 Oct 2014 10:55 PM IST
जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर कैंट क्षेत्र में दलित नेता विजय नाथपाल और उनके परिवार पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया गया। हमलावरों ने पहले विजय नाथपाल की पत्नी और बेटी को घर में घुसकर घायल किया। बाद में विजय नाथपाल पर हमला बोला। विजय को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन



सिविल अस्पताल में उपचाराधीन ढिलवां के दलित नेता विजय नाथपाल ने नरिंद्र काला पर हमले का आरोप लगाया है। नाथपाल के अनुसार बुधवार रात को नरिंद्र काला और उसके साथियों ने उसके घर पर हमला कर दिया था। हमले में उनकी पत्नी शांति देवी और नाबालिग बेटी शालू घायल हो गई।


नाथपाल के मुताबिक वह पत्नी और बेटी पर हुए हमले की शिकायत थाने में देकर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में नरिन्द्र काला और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और हमलाकर दिया। हमले का आरोपी नरिंद्र काला पार्षद बलबीर बिट्टू का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन



विजय नाथपाल का अकाली पार्षद बलबीर सिंह बिट्टू के साथ विवाद चल रहा है। विजय नाथपाल पार्षद बिट्टू के खिलाफ चल रहे हत्या के केस के गवाह भी हैं। पार्षद बिट्टू को इसी केस में जेल भी हो चुकी है। शिअद पार्षद बलवीर बिट्टू ने आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें