जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की फांसी की सज़ा पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस में जज ने फैसला पढ़ा। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला आने तक कुलभूषण जाधव को फांसी नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि दोनों ही पक्षों को इस आदेश को मानना होगा। दोनों ही देशों पर विएना समझौते के तहत यह आदेश बाध्यकारी है। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत साबित हुई है। भारत मामले की सुनवाई तक फांसी पर रोक की मांग कर रहा था।
कोर्ट ने एकमत होकर फैसला सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तान यह आश्वासन देगा कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को फांसी नहीं देगा. पाकिस्तान को कोर्ट को यह आश्वासन देना होगा. फैसले के बाद इसे भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कहा कि सच्चाई और करोड़ों भारतीयों की जीत हुई है, मैं सरकार को बधाई देना चाहती हूं।