चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर मंगलवार को छात्र संगठन सीवाईएसएस की ओर से पैनल घोषणा का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान संगठन ने शक्ति प्रदर्शन कर 14 सदस्यीय पीयू के पैनल की घोषणा की। इस दौरान समर्थकों ने अपने छात्र नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की और उनके पोस्टर लॉन्च किए। इस दौरान आलम ढिल्लों को सीवाईएसएस पीयू अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।पंजाब यूनिवर्सिटी में सीवाईएसएस के पोस्टर पैनल की घोषणा आप पंजाब के यूथ विंग इंचार्ज व विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी और को-इंचार्ज परमिंदर गोल्डी ने की। इस दौरान उन्होंने संगठन का साथ देने के लिए युवाओं का आभार जताया। साथ ही चुनाव में मिलकर मजबूती से लड़ने और पिछली बार की तरह जीत दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम दौरान राजिंदर टुंब को पार्टी प्रेसिडेंट, बलविंदर बिल्ला को चेयरमैन, चिराग दुहां को कैंपस प्रेसिडेंट, मनकीरत मान को पार्टी इंचार्ज, दीपांशु को वाइस प्रेसिडेंट, जगजीत को वाइस चेयरमैन, दक्ष कोहली को पार्टी को-ऑर्डिनेटर, शिवानी को पार्टी कंवीनर, श्रेया गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी, अभिषेक को वाइस प्रेसिडेंट, अनमोल बंदु को साउथ कैंपस इंचार्ज, गुरप्रीत सिंह को नॉर्थ कैंपस इंचार्ज और इंदर को कैंपस को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीवाईएसएस छात्र नेता आयुष ने कहा कि पिछली बार कम दिनों में ही छात्रों ने सीवाईएसएस पर भरोसा जताया और ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई। संगठन ने वायदे पूरे करते हुए छात्र हित के लिए काम किया। इस बार भी संगठन मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
मौके पर सीवाईएसएस के इलेक्शन इंचार्ज सुमित राहुल, स्टेट प्रेसिडेंट चंडीगढ़ संजीव चौधरी, जनरल सेक्रेटरी पारस रतन, जॉइंट सेक्रेटरी नवीन चौधरी, सीवाईएसएस चंडीगढ़ के अध्यक्ष नवलदीप सिंह, कमलप्रीत और अर्श मंगत मौजूद रहे।