स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लोग स्वास्थ्यवर्धक दिनचर्या अपनाएं, इस पर चंडीगढ़ प्रशासन खास फोकस करेगा। इसलिए साइकिल से और पैदल चलने वालों को प्रमोट करने की योजना बनाई जा रही है। अभी हालत यह है कि चंडीगढ़ में हादसों में सबसे ज्यादा मौतें साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों की ही होती है।
इसलिए इनके लिए शहर में अलग से एक दर्जन नए ट्रैक बनाने का फैसला किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर हाल ही में हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नए ट्रैक की प्लानिंग के लिए मुख्य वास्तुकार, चीफ इंजीनियर और एसएसपी को रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नए ट्रेक दो चरणों में बनेंगे।
पहले चरण में यहां बनेंगे नए साइकिल और पैदल ट्रैक
सेक्टर-26 ट्रासपोर्ट लाइट प्वाइंट
रेलवे लाइट प्वाइंट
मनीमाजरा शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट
हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट
सेक्टर-25-38 लाइट प्वाइंट
धनास के ईडब्लयूएस फ्लैट्स राउंड अबाउट
सेक्टर-46,47,48 और 49 लाइट प्वाइंट
सेक्टर-45,36,49 और 50 लाइट प्वाइंट
सेक्टर-44,45,50 और 51 लाइट प्वाइंट
दूसरे चरण में सुखना लेक और मध्यमार्ग
दूसरे चरण में पंजाब विश्वविद्यालय से सेक्टर-17 बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर अलग से साइकिल लेन बनाने का प्रस्ताव है। सुखना लेक और हाईकोर्ट के पास भी अलग से लेन तथा साइकिलों के लिए अलग स्टैंड बनाने का प्रस्ताव है।
यहां होते हैं ज्यादा हादसे
पोल्ट्री फार्म चौक
हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट
रेलवे लाइट प्वाइंट
कलाग्राम लाइट प्वाइंट
हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट, मनीमाजरा
सेक्टर-33-45डी का राउंड अबाउट
कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट
सेक्टर-39 पुलिस थाने से मलोया का मोड़
राउंड अबाउटस पर लगेंगे ओपन हैंड
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि शहर के सभी राउंड अबाउंट कायाकल्प किया जाएगा। इन सभी पर चंडीगढ़ का प्रतीक चिन्ह ओपन हैंड लगाया जाएगा।