फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र के एक किमी क्षेत्र में 21 जून तक कर्फ्यू, नहीं होंगे सूर्यग्रहण संबंधी आयोजन

Sat, 20 Jun 2020 10:22 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण को लेकर होने वाले आयोजनों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही 19 से 21 जून तक ब्रह्मसरोवर के एक किलोमीटर क्षेत्र में कर्फ्यू भी लगाया गया। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि भारत में 21 जून को सूर्य ग्रहण का समय सुबह 10:20  से लेकर दोपहर 1:47 तक रहेगा।
विज्ञापन


सरकार ने इस वर्ष कोरोना के कारण सूर्य ग्रहण मेले पर कुरुक्षेत्र मे सामूहिक आयोजन नहीं करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट, कुरुक्षेत्र द्वारा 19 से 21 जून तक ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर के एक किलोमीटर के क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 के तहत तुरंत प्रभाव से धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 19 जून को रात्रि 9 से लेकर 21 जून को सायं 4 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते इस वर्ष 21 जून रविवार आषाढ़ माह की अमावस्या के दिन पड़ने वाले सूर्य ग्रहण मेले के दिन कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर घाट पर बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करवाया जा रहा है।

जनसाधारण से अपील की गई है कि इस वर्ष सोशल डिस्टेंसिंग को बनाकर अमावस्या व सूर्य ग्रहण के समय पूजा अर्चना हर कोई अपने घर से ही करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें