फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर वीकेंड पर प्लाजा में रहेगी रौनक

Thu, 11 Sep 2014 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का हार्ट कहे जाने वाले सेक्टर-17 प्लाजा में अब हर वीकेंड पर रौनक लगा करेगी। नगर निगम प्लाजा की स्टेज को हर हफ्ते शनिवार और रविवार को कल्चरल प्रोग्राम के लिए रेंट पर देगा।
विज्ञापन


इसका एजेंडा तैयार हो गया है और वीरवार को वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की मीटिंग में मंजूरी के लिए लाया जा रहा है।

प्लाजा में पहले भी वीकली कल्चरल फंक्शन होते थे, लेकिन पिछले कई सालों से ये कार्यक्रम बंद हो गए थे। केवल यूटी प्रशासन की परमिशन पर ही यहां कार्यक्रम हो रहे थे।

प्लाजा में स्टेज का निर्माण नगर निगम ने ही किया था। पिछले साल नवंबर में हुई एफएंडसीसी मीटिंग में ये एजेंडा आया था, लेकिन तब इस पर फैसला नहीं हो सका था। इसलिए अब दोबारा इसे मीटिंग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन


25 हजार होगा किराया
वीकली कार्निवाल के लिए नगर निगम ने 25 हजार प्रतिदिन किराया तय किया है। ये स्टेज केवल कल्चरल एक्टीविटीज के लिए ही दी जाएगी, जबकि यहां धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे।

कोट
सेक्टर-17 के ट्रेडर्स की डिमांड थी कि प्लाजा में वीकली फंक्शन फिर से शुरू होने चाहिए। क्यों कि शहर में मॉल बनने से सेक्टर-17 की रौनक कम हो रही थी। इसलिए अब इस एजेंडे को एफएंडसीसी में मंजूरी के लिए लाया जा रहा है।  
विज्ञापन

प्रदीप छाबड़ा, मेंबर, एफएंडसीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें