फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स पर कर्मचारी रखेगा सीटीयू, बैठक में मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) अपने विभिन्न ब्रांचों के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इसके लिए बुधवार को यूटी सचिवालय में एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में मंजूरी दे दी गई। बैठक में यह एजेंडा सीटीयू की तरफ से लाया गया था। बैठक में आउटसोर्स पर कर्मचारी रखने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में सीटीयू के दो वर्कशॉप को मेंटीनेंस के लिए आउटसोर्स पर देने का फैसला किया गया। इसके लिए लाए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब इसके लिए सीटीयू टेंडर जारी करेगा। हालांकि, पहले से ही सीटीयू के चार नंबर डिपो को आउटसोर्स पर चलाया जा रहा है। इसके तहत कंपनी ही बसों की मेंटीनेंस को देखती है और स्पेयर पार्ट्स को लगाती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों को लाने के लिए किए गए दूसरे टेंडर की सैद्धांतिक मंजूरी भी बैठक में दे दी गई। इलेक्ट्रिक बसों के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है। 31 जनवरी को यह टेंडर किया गया था, क्योंकि गवर्निंग बॉडी की बैठक पहले 30 जनवरी को होनी थी। किन्हीं कारणों की वजह से बैठक की तिथि बदलनी पड़ी, इसलिए बसों के लिए टेंडर कर दिया गया ताकि शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने में और देरी न हो। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट विभाग शहर में इलेक्ट्रिक बसें लाने में पहले ही काफी देरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें