फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की दुकान में लगी आग, पुलिस की वर्दियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के बापूधाम स्थित एक टेलर की दुकान में अचानक आग लगने से पुलिस की वर्दी समेत कई कोट पैंट जलकर राख हो गए। दुकान से धुआं उठता देख मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी जबरदस्त थी कि लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। टीम की शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। अनुज कुमार ने बताया कि उनकी सेक्टर-26 बापूधाम में मुकेश क्लॉथ हाउस के नाम से टेलर की दुकान है। उनकी दुकान पर ज्यादातर पुलिस की वर्दी सिलाई करने का काम होता है। बुधवार को वह किसी काम से पंचकूला गए हुए थे। सुबह करीब 11.30 बजे उनके वर्कर ने बताया कि दुकान में आग लगी हुई है। वहां से आकर देखा कि दुकान की पहली मंजिल पर आग लगी हुई है, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां रखी पुलिस की कई वर्दी, कोट पैंट, सिलाई मशीन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। अनुज ने बताया कि इस आग से उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। बता दें कि मुकेश क्लॉथ हाउस में पुलिस (पुरुष) कर्मचारियों की वर्दी की सिलाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें