फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बड़ी सौगात: आज से खाटू श्याम, सालासर बालाजी और जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, इन रूटों पर दौड़ेंगी

Mon, 13 Jun 2022 07:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि पहले चरण में डिपो नंबर-1 और 3 से ये बस सेवा शुरू कर रहे हैं। डिपो नंबर-2 और 4 के लिए भी जल्द ही नए रूट शुरू किए जाएंगे, जिसमें सभी लोकल रूट को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
नई बसों को सोमवार को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने 54 रूटों पर सोमवार से बसें उतार दी हैं। इनमें से कई रूट ऐसे हैं, जो 12 साल पहले बंद हो गए थे। सीटीयू ने उन्हें दोबारा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सीटीयू ने खाटू श्याम, सालासर बालाजी और जयपुर के लिए एसी बस और टनकपुर के लिए नॉन-एसी बस की शुरुआत कर दी है। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रशासन बनवारी लाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीटीयू ने कई धार्मिक स्थलों के साथ कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए इन नए रूटों की शुरुआत की है। आईएसबीटी-17 से खाटू श्याम के लिए सुबह सात बजे और सालासर धाम के लिए सुबह 7.40 बजे बसें चलेंगी। इसके अलावा तलवाड़ा, ज्वाला जी, अमृतसर, बैजनाथ, नंगल और दिल्ली के कुछ रूटों पर भी बस सेवा शुरू की है। 

सब-अर्बन रूट में खिजराबाद, रोपड़, बद्दी, नालागढ़, ताजपुरा, बस्सी पठाना, नंदपुर, मोरिंडा समेत कई रूटों पर भी बसें चलेंगी। ट्राइसिटी रूट पर मलोया से मलोया, न्यू मलोया से न्यू मलोया, आईएसबीटी-17 से खरड़, मलोया से मानसा देवी, आईएसबीटी-17 से कुराली आदि रूटों पर बसें शुरू की हैं। इस लॉन्च के साथ सीटीयू चंडीगढ़ और ट्राइसिटी की आम जनता को सुरक्षित, आरामदायक, कुशल और किफायती परिवहन सेवाएं देने के अलावा अपने दैनिक परिचालन किलोमीटर को 18 हजार किलोमीटर बढ़ा देगा, जिससे प्रतिदिन छह लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि पहले चरण में डिपो नंबर-1 और 3 से ये बस सेवा शुरू कर रहे हैं। डिपो नंबर-2 और 4 के लिए भी जल्द ही नए रूट शुरू किए जाएंगे, जिसमें सभी लोकल रूट को कवर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें