फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबरः CTU बस का बढ़ गया किराया, जानिए अब कितने पैसे देने होंगे

Tue, 07 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीटीयू बस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सीटीयू की ओर से किराया बढ़ाए जाने का प्रपोजल बनाया गया है। नया किराया 15 मार्च से लागू किया जा सकता है। किराया बढ़ाने की नोटिफिकेशन तीन साल बाद तैयार की गई है। किराये की बढ़ोतरी के अप्रूवल की फाइल एडवाइजर को भेजी गई है। 
विज्ञापन


सीटीयू की ओर से लोकल रूट पर 500 बसों का संचालन किया जा रहा है। कई वर्षों से किराया नहीं बढ़ाए जाने के कारण विभाग घाटे में चल रहा है। सीटीयू की ओर से नॉन एसी बस का किराया पांच रुपये प्रति तीन किलोमीटर है।

इसे बढ़ाकर 5.50 रुपये किया गया है। वहीं एसी बस में यह किराया 10 रुपये है। इसे बढ़ाकर 12 रुपये किए जाने का प्रपेाजल भेजा गया है। वहीं तीन से 10 किलोमीटर की यात्रा पर नॉन एसी बस का किराया 10 रुपये है। इसे बढ़ाकर 12 रुपये किए जाने का प्रपोजल बनाया गया है। वहीं एसी बस का किराया 15 रुपये है। इसे बढ़ाकर 18 रुपये किए जाने का प्रपोजल बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं 10 किलोमीटर से ऊपर नॉन एसी बस का किराया 10 रुपये है। इसे बढ़ाकर 18 रुपये किए जाने का प्रपोजल बनाया गया है। वहीं एसी बस का 20 रुपये है। इसे बढ़ाकर 24 रुपये किए जाने का प्रपोजल बनाया गया है।

सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि सीटीयू की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह किराया बढ़ाया जाना जरूरी है। तभी हम लोगों को हर पांच मिनट में बस की सुविधा दे सकते हैं। तीन साल बाद किराया बढ़ाए जाने का प्रपोजल बनाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें