फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू ने लोकल रूट पर 5 रुपये बढ़ाया किराया, सभी पास के दाम भी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों में रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को 14 जनवरी से एसी और नॉन एसी बसों में यात्रा के दौरान अधिक किराया देना पड़ेगा। सीटीयू ने किराए में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। साथ ही बसों के पास भी महंगे कर दिए गए हैं। इससे सीधे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

सीटीयू की लोकल रूट पर चलने वाली 400 बसों में यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। एसी और नॉन एसी बसों में यात्रा प्रारंभ से पांच किलोमीटर तक के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है। पांच से दस किलोमीटर तक और दस किलोमीटर के ज्यादा की कैटेगरी में किराए को बढ़ाया गया है। बढ़े हुए दाम 14 जनवरी से लागू होंगे। इस प्रस्ताव को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी मिल चुकी है।
गौरतलब है कि सीटीयू को लांग रूट के बसों में लाभ हो रहा है, लेकिन लोकल रूट पर चलने वाली बसों में प्रति किलोमीटर करीब 35 रुपये का घाटा पड़ रहा है। सीटीयू शहर में करीब 400 बसें चला रहा है, ऐसे में सालों से किराया नहीं बढ़ाने की वजह से सीटीयू का घाटा बढ़ता जा रहा है। सीटीयू ने किराए को बढ़ाने का प्रपोजल पिछले साल तैयार किया था।
विज्ञापन

लोकल रूट
नॉन-एसी बस वर्तमान दाम (रुपये) नए दाम (रुपये)
पांच किलोमीटर तक 10 10
पांच से 10 किलोमीटर तक 15 20
10 किलोमीटर से ज्यादा 20 25
एसी बस वर्तमान दाम (रुपये) नए दाम (रुपये)
पांच किलोमीटर तक 15 15
पांच से 10 किलोमीटर तक 20 25
10 किलोमीटर से ज्यादा 25 30
रोजाना के बस पास (ट्राइसिटी)
नॉन-एसी बस 50 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन) 60 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
एसी बस 60 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन) 75 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
महीने का पास (जनरल)
नॉन-एसी बस 600 700
सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 800 900
सभी राज्य, केंद्रीय, सरकारी बैंक कर्मचारी (आउटसोर्स, कांट्रैक्चुएल सहित) के लिए महीने का पास
नॉन-एसी बस 300 350
सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 800 900
स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों के लिए महीने का पास
नॉन-एसी बस 100 125
सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 300 350
वरिष्ठ नागरिक (कार्ड जरूरी)
लोकल और लांग रूट पर एसी व नॉन-एसी बसों में टिकट और महीने के पास में 50 फीसदी की छूट।
बॉक्स
लोकल रूट पर 5 प्रतिशत नहीं, 5 रुपये बढ़ाया किराया
चंडीगढ़। यूटी सचिवालय में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई बैठक के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि सीटीयू ने लोकल और लांग रूट पर 5 प्रतिशत किराया बढ़ाया है। सूत्रों ने अनुसार यह जानकारी अधूरी थी। सीटीयू ने लोकल रूट की बसों के किराये में 5 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा रोजाना के पास और महीने के पास के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें