फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब CTU के बेड़े में 80 इलेक्ट्रिक बसें, गांव-कॉलोनियों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Mon, 10 Oct 2022 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिवहन विभाग ने वोल्वो-आयशर के साथ 40 ई-बसों के लिए समझौता किया है। इसके लिए कंपनी को 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर चुकाए जाएंगे। 10 वर्ष के लिए 115.44 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। ट्रायल के लिए पहली बस 28 जून को चंडीगढ़ पहुंची थी।
 
विज्ञापन
सीटीयू बस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीटीयू के बेड़े में अब 80 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। वोल्वो-आयशर के साथ समझौते के तहत सभी 40 बसें चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। परिवहन विभाग ने अधिकतर बसों को रूट पर लगा दिया है जबकि कुछ के लिए रूट तैयार किए गए हैं, इन्हें रूट पर लगाने की तैयारी की जा रही है। इन बसों को गांवों व कॉलोनियों में लगाया जा रहा है ताकि यहां की कनेक्टिविटी बढ़े।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि सभी 40 ई-बसें पहुंच गई हैं। उन सभी को रूट पर लगाने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। अधिकतम बसें रूट पर चलने भी लगी हैं और जो बसें रह गई हैं वे 15 अक्तूबर से पहले निर्धारित रूट पर चलने लगेंगी। उन्होंने बताया कि सभी बसों की उनके रूट पर फ्रीक्वेंसी 20 से 30 मिनट की होगी। कोशिश है कि शहर के सभी प्वाइंट्स को मुख्य सेक्टरों से जोड़ा जाए ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो और वो ज्यादा से ज्यादा सीटीयू की बसों का इस्तेमाल करें। 

उन्होंने बताया कि सीटीयू ने ट्राइसिटी बस नाम से एक मोबाइल एप भी लांच किया है ताकि लोगों को बसों को रूट की जानकारी मिल सके। इसके अलावा वे बसों को ट्रैक भी कर सकते हैं। बता दें कि परिवहन विभाग ने वोल्वो-आयशर के साथ 40 ई-बसों के लिए समझौता किया है। इसके लिए कंपनी को 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर चुकाए जाएंगे। 10 वर्ष के लिए 115.44 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। ट्रायल के लिए पहली बस 28 जून को चंडीगढ़ पहुंची थी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद सीटीयू से शुरू किए ये रूट

  • न्यू मलोया कॉलोनी से मनसा देवी वाया डड्डूमाजरा गांव, सीटीयू वर्कशॉप, सेक्टर 25/38, 24/25, पीजीआई, सेक्टर-15 मार्केट, 16 मार्केट, सेक्टर-16/17, आईएसबीटी-17, सेक्टर-18 मार्केट 19 मार्केट, 27 मार्केट, 28 मार्केट, सीटीयू वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा।
  • न्यू मलोया कॉलोनी से रामदरबार वाया मलोया, सेक्टर-38वेस्ट, सेक्टर-38 मार्केट, 37 मार्केट, सेक्टर-36/37, 41/42, सेक्टर-42 मार्केट, आईएसबीटी-43, सेक्टर-43/44, 34/35, सेक्टर-34 मार्केट, 33 मार्केट, 32 मार्केट, 31 मार्केट।
  • न्यू मलोया कॉलोनी से रामदरबार वाया मलोया, सेक्टर-38वेस्ट, सेक्टर-38/25, 24/25, सेक्टर-24 मार्केट, सेक्टर-23 मार्केट, सेक्टर-22/23, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर- 21मार्केट, 20मार्केट, 30 मार्केट, 29मार्केट, ट्रिब्यून चौक, इंडस्ट्रियल एरिया।
  • आईएसबीटी-43 से मनसा देवी वाया सेक्टर-44/51, 45, 46, 47 मार्केट, रामदरबार, ट्रिब्यून चौक, हल्लोमाजरा चौक, कालोनी नंबर 4, सीटीयू वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा
  • आईएसबीटी-43 से बहलाना वाया अटावा, सेक्टर-36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21 मार्केट, 20 मार्केट, 30 मार्केट, 29 मार्केट, एलांते मॉल, हल्लोमाजरा।
  • मलोया से मनसा देवी वाया डड्डूमाजरा गांव, सेक्टर-38वेस्ट, सेक्टर-38/37, सेक्टर-36 मार्केट, सेक्टर-36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, सेक्टर-8/18, 7/19, 26/28, सेक्टर-26 अनाज मार्केट, सीटीयू वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें