सीटीयू बस की चपेट में आई दो महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
हाउसिंंग बोर्ड चौराहे के पास पैदल जेबरा क्रासिंग पार कर रही दो महिलाओं को सीटीयू की बस ने टक्कर मारकर अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ब्रेक नहीं लगने के कारण दोनों महिलाएं बस के साथ काफी दूर घिसटते हुए गईं। सिर पर गंभीर चोटें आने के चलते एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना वीरवार शाम साढ़े 6 बजे की है। कलाग्राम की तरह से मनीमाजरा जा रही एक सीटीयू बस रूट नंबर 9सी ने हाउसिंग बोर्ड चौराहे की ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लाइट क्रास करते ही पैदल सड़क पार कर रही दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। महिलाओं को टक्कर मार कर अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पहुंची पीसीआर गाड़ी महिलाओं को उठाकर सेक्टर-16 अस्पताल ले गई लेकिन एक महिला की रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल इलाज चल रहा है।
घायल महिला की पहचान सेक्टर-8 पंचकूला के मकान नंबर 517 में रहने वाले शीशपाल की पत्नी भागवती (50) के रूप में हुई है। हालांकि मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मनीमाजरा थाना प्रभारी के अनुसार, मरने वाली महिला की उमर 45 साल के लगभग है। कुछ लोगों के मुताबिक, महिलाएं किसी सत्संग या मंदिर आई थीं। क्योंकि उनके हाथ में प्रसाद था जोकि हादसे के बाद सड़क पर बिखरा पड़ा था।
घटना स्थल का दौरा करने के बाद थाना प्रभारी के अनुसार महिला बस की टक्कर लगने के बाद उछल कर सड़क पर गिरी हैं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें लगीं। उधर, बस चालक जय कुमार का कहना कि वह ग्रीन लाइट होने पर अपनी नार्मल स्पीड पर चौराहे से निकल रहा था कि इतने में एक ऑटो उसकी बस के सामने आया और एक दम से महिलाओं को सड़क पार करता देखकर उनकी बस के आगे से कट मार कर निकल गया। इसके चलते उसको महिलाएं दिखाई नहीं दीं।
जब तक महिलाएं दिखीं और उसने ब्रेक मारने की कोशिश की तब तक महिलाएं बस की चपेट में आ चुकी थीं। जय कुमार का कहना कि इस में उसको कोई कसूर नहीं है। अगर ऑटो वाला उसको चकमा देकर कट न मारता तो वह हर हाल में महिलाओं को बचा लेता। जय कुमार ने बताया कि टक्कर लगने में बाद वह खुद घबरा कर बेसुध हो गया था। वहीं मनीमाजरा पुलिस ने बस ड्राइवर जय कुमार को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए मरने वाली महिला की पहचान करनी शुरू कर दी है।