फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दाहूजा ने सीबीआई कोर्ट में दायर की डिस्चार्ज याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 70 लाख की रिश्वत मांगने के मामले में डीएसपी रामचंद्र मीणा, एसआई सुरिंद्र कुमार के साथ आरोपी बर्कले ऑटोमोबाइल्स के मालिक संजय दहूजा ने सीबीआई कोर्ट में खुद को आरोपमुक्त करने संबंधी याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि 13 अगस्त वर्ष 2015 को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में डीएसपी रामचंद्र मीणा, एसआई सुरिंद्र कुमार और इंडस्ट्रियल एरिया बेस्ड बर्कले ऑटोमोबाइल्स के मालिक संजय दहूजा के अलावा केएलजी होटल के मालिक अमित ग्रोवर को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपी एक आपराधिक मामले में मोहाली के एक परिवार को गिरफ्तार न करने की एवज में 95 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सीबीआई ने चारों को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। चार साल पुराने इस मामले में अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं। आरोपी इस केस में 40 से अधिक आवेदन कर चुके हैं। केस में अभी ट्रायल होना बाकी है। आरोपियों ने 40 लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये चेक से लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें