चंडीगढ़। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ऑपरेशन मुस्कान (वी) के तहत पिछले पांच महीने से पानीपत (हरियाणा) से लापता 14 वर्षीय किशोरी को परिजनों से मिलवा दिया। किशोरी सेक्टर-15 स्थित आशियाना में रह रही थी। किशोरी की काउंसलिग कर टीम परिजनों तक पहुंची और पूरी कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
बीते एक मई को एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सेक्टर-15 स्थित आशियाना से मेल के जरिए किशोरी के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह और कांस्टेबल सतीश की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। इसके बाद मुस्कान (वी) के तहत किशोरी की काउंसलिग की गई। इस दौरान पता चला कि किशोरी पानीपत सोदापुर की रहने वाली है। टीम वहां पहुंची और उसके परिजनों से पूछताछ कर किशोरी को उनके हवाले कर दिया।