फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से मुरझाए किसानों के चेहरे, रोपड़ में 5500 हेक्टेयर फसल खराब

Mon, 08 Apr 2019 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल
विज्ञापन

सोमवार को बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए। बारिश से कुछ जिलों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा रोपड़ जिला प्रभावित हुआ है। राहत की बात यह थी कि ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं हुई। गेहूं की फसल लगभग पक चुकी है, कुछ जगह तो कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में बारिश गेहूं के लिए बेहद नुकसानदेह है। 

विज्ञापन


खेतीबाड़ी विभाग द्वारा जिलों से मंगवाई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पंजाब में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा 49.5 मिमी बारिश रोपड़ में हुई। इसके अलावा मोहाली में 3.0 और गुरदासपुर में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभागीय सूत्रों के मुताबिक रोपड़ के तीन ब्लॉकों में बारिश से करीब 5500 हेक्टेयर गेहूं की फसल खराब हो गई है। 

विभाग अभी पूरे नुकसान का जायजा ले रहा है। विभाग के डायरेक्टर स्वतंत्र ऐरी ने कहा कि अभी तक राज्य में कहीं से भी बारिश को लेकर कोई निगेटिव रिपोर्ट नहीं आई है। सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में ही बारिश हुई है। बारिश के तुरंत बाद तेज धूप निकल आई। जिस कारण गेहूं को खास नुकसान की आशंका नहीं है। फिर भी पूरे पंजाब से रिपोर्ट मंगवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को बेमौसम बारिश से रोपड़ में किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। रविवार रात हुई बारिश की वजह से क्षेत्र के कई गांवों के किसान गेहूं की फसल खराब होने से बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। लगभग दो घंट हुई तेज बारिश के कारण फसल बिछ गई है। किसानों की फसल पकने के लिए तैयार है। ऐसे में बारिश होने से अनाज के खराब होने की संभावना है। 

नंगल में ओलावृष्टि 
सोमवार सुबह तड़के तेज आधी के साथ हुई जोरदार बारिश व ओलावृष्टि के चलते क्षेत्र में जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। इस बारिश के कारण सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को विभिन्न दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित नंगल डैम पुल के हालात तो और भी बदतर हो गए।

पुल पर पड़े गहरे गड्ढे से बारिश का पानी भरने से दोपहिया वाहन चालक इनमें उलझकर गिरते दिखे, दूसरी ओर इस बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ। जोरदार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल तहस नहस हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें