फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्शन गेड़ीः लोकसभा चुनाव को लेकर बोले लोग- जो मुहैया कराएगा रोजगार, उसी की बनाएंगे सरकार

Mon, 08 Apr 2019 05:08 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेकर पर घूमने आए लोग
विज्ञापन
अमर उजाला की इलेक्शन गेड़ी शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल सुखना लेक पर पहुंची और यहां पहुंचे लोगों से चुनाव पर चर्चा करके चुनावी मिजाज समझने की कोशिश की। इलेक्शन गेड़ी के चुनावी चर्चा में शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और खुलकर अपनी राय रखी। लोगों ने कहा कि हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के साथ शहर के विकास को रफ्तार देने का काम करे। 
विज्ञापन


प्रेमलाल ने कहा कि हम इस बार ऐसी सरकार को चुनेंगे, जो आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर काम करे और शहर के विकास को गति दे। बनूड़ के रहने वाले मुजीब ने कहा कि इस बार रोजगार के नाम वोट देंगे। हम इस बार ऐसी सरकार बनाएंगे, जो युवाओं को रोजगार दे सके। धनास के रहने वाले मनीष निगम ने कहा कि वोट तो हर किसी को करना चाहिए। लोग खुद तो मतदान करें। साथ ही अन्य लोगों को भी वोटिंग के महत्व की जानकारी दें ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोटिंग हो सके।

धनास के ही प्रमोद शर्मा ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पहले सभी लोगों को वोट की शक्ति दिखानी होगी। इस वोट के माध्यम से हम शहर को विकास के रास्ते पर ले जाने वाले जनप्रतिनिधि को चुनें। सुनील कुमारी नेताओं से इतना परेशान दिखीं कि कहने लगीं हम शहर के विकास के लिए वोट तो डालेंगे लेकिन सांसद बनने के बाद नेता पांच साल तक झांकने तक नहीं आते हैं इसलिए किसे वोट देना है, यह अभी तय नहीं किया है।
विज्ञापन


वहीं, राजकुमार कहते हैं कि हम तो इस बार प्रत्याशी की जांच पड़ताल करके ही वोट डालेंगे। उनका कहना है कि अभी तो अपने यहां मतदान दूर है इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

शहर के विकास को जो प्रत्याशी प्राथमिकता देगा। हम उसी को वोट देंगे। बीते कुछ सालों में शहर की छवि बहुत खराब हो गई है। सफाई के मामले में हम कहां से कहां पहुंच गए हैं। नेता लोग जीतकर संसद तो पहुंच जाते हैं, लेकिन वह भूल जाते हैं कि फिर उन्हें जनता के  बीच भी जाना है। अपने शहर के विकास को भी प्राथमिकता देनी है।
- रितिज अरोड़ा

हम ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनेंगे जो आम लोगों केसाथ कर्मचाकरियों के हित के लिए काम करे। नेता हर पांच साल बाद चुनाव में बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद नजर नहीं आते। ऐसे में इस बार जनता को सोच-समझकर फैसला लेना होगा। वोट उसे ही देंगे, जो शहर और हमारे बारे में सोचेगा।
- प्रेमलाल

एक वोट से सरकार बनती और गिरती है, इसलिए सही नेता और मजबूत सरकार को चुनने के लिए हर किसी को वोट डालना चाहिए। वोट के माध्यम से
ही हम नेताओें को अपनी शक्ति का अहसास करा सकते हैं। स्थानीय मुद्दों और नेताओं के कराए गए काम को ही देखकर इस बार वोट करेंगे। जाति और धर्म के आधार पर नहीं।
- प्रमोद शर्मा

सरकारें बनने से पहले विभिन्न दलों के नेता भ्रष्टाचार रोकने और इन पर लगाम कसने की बातें करते हैं। सरकार बनने के बाद
नेता भूल जाते हैं। इस बार यह जरूर देखना है कि पिछले चुनाव में जिन पार्टियों ने वादे किए थे, उनमें से किसने कितने वादे पूरे किए। कौन नेता जनता के बीच रहा और कौन नहीं।
- मुजीब अहमद

गर्मी के मौसम में शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। इस समस्या से निदान दिलाने के लिए वादें तो किए जाते
हैं, लेकिन पानी की समस्या से अभी धनास के इलाके के कई क्षेत्र प्रभावित हैं। इस बार पब्लिक की समस्या और स्थानीय मुद्दों के आधार पर ही हम वोट करेंगे।
- मनीष निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें